फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे कार्यों को 15 जुलाई तक कराएं पूरा-डीएम

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम व सीडीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि जिले में अधूरे पड़े विकास कार्यों को कार्यदायी संस्थाएं 15 जुलाई तक पूरा कराएं। बजट के अभाव में रुके कामों के लिए बजट की डिमांड करें। पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, सिडको की प्रगति कम मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम ने विकास भवन सभागार कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा की। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में जिले की सभी सड़कें गड्ढामुक्त होनी चाहिए। कहीं से भी शिकायत मिलने पर संबंधित सड़क की तत्काल मरम्मत कराएं। डीएम ने सेतु निगम के अधिकांश कार्य अधूरे पड़े होने पर परियोजना प्रबंधक से नाराजगी जाहिर की। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा करते हुए पीओ डूडा को निर्देशित किया कि जो भी पत्रावली लंबित पड़ी है, उसे भी जल्द निस्तारित कराएं। सभी निकायों में भेजकर सत्यापन कराएं। सरकारी दफ्तरों में एक हेल्प डेस्क बनाकर मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था कराएं। आने-जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाए। सोशल डिस्टेसिंग का हरहाल मेें पालन किया जाए।
बैठक में सीडीओ जोगिंदर सिंह, डीडीओ डॉ. प्रद्युम्न कुमार यादव, डीएसटीओ शीश कुमार, जिला सूचना अधिकारी बीएन पांडेय, पीडी दिनेश यादव, उपायुक्त मनरेगा हरिश्चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें