फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां डॉक्टर के रूप में पूजे जाते हैं हनुमान, जुटती है लाखों की भीड़

Sun, 11 Sep 2016 08:42 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डॉक्टर हनुमान के साथ मंदिर के महंत
विज्ञापन
हनुमान को भगवान के रूप में पूजे जाने तक तो सभी ने सुना है लेकिन उन्हें एक डॉक्टर के रूप में पूजा जाना शायद ही सुना हो। लोगों द्वारा भगवान को दिया यह नाम बेहद अनोखा है।
विज्ञापन


अक्सर लोग हनुमानजी का नाम मुश्किलों से बचाव के लिए जपते रहते हैं लेकिन अब शुभ व मंगल कामना के साथ-साथ रोग निवारण की राह भी डॉक्टर हनुमान में देखने लगे है। यहां आने वाले रोगियों की मान्यता है कि डॉक्टर हनुमान की पूजा करने से उनकी बिमारी कट जाती है।
  तो आइए आपको ले चलते है डॉक्टर हनुमान के द्वार...    इटावा ज़िले के भिंड से लगी सीमा पर बना हनुमान मंदिर 'डॉक्टर हनुमान' का घर हैं। उनके घर पर रोगी अपने हर प्रकार के रोगों के निवारण के लिए जुटते हैं। प्रत्येक मंगलवार को यहां तमाम रोगियों का जमावड़ा लगता है।
विज्ञापन


डॉक्टर हनुमान का नाम इतनी तेजी से लोगों के बीच मशहूर होता जा रहा है कि लोग दूर-दराज से पूजा के लिए यहां आने लगे हैं। यहां तक कि पड़ोसी राज्यों में भी इस नाम की धूम मची है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि श्रद्धालुओं के जत्थों को संभाल पाना पुलिस के आपे से बाहर हो जाता है। 
विज्ञापन


 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें