कानपुर। शहर के आयुर्वेद चिकित्सालयों व आरोग्य मंदिरों में पिछले छह महीनों से दवाओं का संकट है। स्टॉक लगभग खत्म हो गया है। रोगी बिना दवा लिए ही अस्पताल से लौट रहे हैं। नगर में छह आयुष्मान आरोग्य मंदिर, चार 15 बेड, एक 25 और एक 50 बेड का आयुर्वेद चिकित्सालय है। इन अस्पतालों की ओपीडी में अधिकांश रोगी गठिया, त्वचा, पेट संबंधी समस्या लेकर आते हैं। डॉक्टर तो पर्चे पर दवाएं लिख रहे हैं लेकिन अस्पताल में दवाएं न होने से बाहर से खरीदनी पड़ रही है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि दवाओं का संकट जल्द ही खत्म हो जाएगा। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही हर प्रकार की दवाएं सभी अस्पतालों में आ जाएंगी। संवाद