- चकरनगर क्षेत्र में औषधि निरीक्षक की टीम ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। एडीएम के निर्देश पर सोमवार को चकरनगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके।
औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे एवं तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्रा के साथ दवा दुकानों में निरीक्षण किया। इस दौरान एक फर्म संचालक की ओर से कोई कैश मेमो नहीं बनाया जा रहा था। साथ ही अन्य कमियां मिलीं। इसके बाद हनुमंतपुरा चौराहा स्थित यादव मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। फर्म संचालक कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। साथ ही सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं थी।
दुकानदारों से 10-15 प्रकार की दवाइयों के क्रय -विक्रय संबंधी अभिलेख मांगे गए हैं।सभी फर्म संचालकों को चेतावनी देते हुए बिक्री अभिलेख आवश्यक रूप से जारी करने के निर्देश दिए गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि मरीज एवं उनके परिजन दवा खरीद का मेमो जरूर लें।