इटावा। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गुरु तेग बहादुर के फीडर रेलवे बजरिया पर भोगनीपुर डिवीज़न टीएफ पर आरडीएसएस अनुरक्षण संबंधी कार्य होने के कारण भोगनीपुर से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक बाधित रहेगी। फीडर नौरंगाबाद फीडर पर गिलहरी का पुल की भी आपूर्ति मरम्मत कार्य की वजह से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। शास्त्री चौराहा फीडर पर एसडी फील्ड ट्रांसफार्मर पर मरम्मत का काम किया जाएगा। दोपहर 12 से तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। उधर, विभाग की ओर से सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया। पक्का बाग क्षेत्र में पांच लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। सभी आठ किलोवाट की चोरी कर रहे थे। टीम ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई राजकमल ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। केबल बाइपास करके चोरी की जा रही थी। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। संवाद