फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुईं 24 जांचें

Tue, 12 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बायो केमिस्ट्री विभाग में बजट के अभाव में पांच महीने से ठप थायराइड समेत 24 जांचें फिर से शुरू हो गई हैं। सोमवार को 18 मरीजों की जांचें हुईं। विभाग में फिलहाल तीन महीने के लिए रीजेंट्स मंगाए गए हैं।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। बायो केमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद नारायण सिंह ने कहा कि सोमवार से जांच शुरू हो गई है। दिसंबर 14 में रीजेंट्स खत्म होने के बाद 24 जांचें ठप हो गईं। प्राइवेट पैथालोजी में इन जांचों का रेट काफी महंगा है।

मरीजों को चार गुना तक ज्यादा रुपये देकर जांच करानी पड़ी। पांच महीने बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रीजेंट्स मंगवाया लेकिन पता चला कि जहां मशीन लगी है वहां की एसी खराब है। इसके बाद एसी ठीक कराने की कवायद करनी पड़ी।
विज्ञापन


ये जांचें शुरू हुईं ः सीईए, एएफपी, सीए-125, फ्री पीएसए, टोटल पीएसए, फ्री टी3, फ्री टी4, टोटल टी3, टोटल टी4, टीएसएच, टोटल टी3, टी4, टीएसएच, एफएसएच, एलएच, प्रोजेस्टेरॉन, प्रोलैक्टिन,  टेस्टोस्टेरॉन, बीटा एचसीजी, इंसुलिन, कॉर्टिसोल, फेरिटिन, फोलेट, विटामिन बी12, विटामिन डी, एंटी-सीसीपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें