फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: मेडिकल काॅलेज ने जांच रिपोर्ट न होने से प्रसूता को लौटाया, बाइक से घर जाते समय हुआ प्रसव

Sun, 05 Apr 2020 01:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस ने प्रसूता को कराया भर्ती - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान कन्नौज के तिर्वा में जांच रिपोर्ट घर भूल आने पर मेडिकल काॅलेज में डॉक्टरों व और नर्सों ने शनिवार को प्रसूता को भर्ती करने से इनकार कर दिया। जांच रिपोर्ट घर लेने जाते समय रास्ते में बाइक पर प्रसव हो गया। उपचार न मिलने पर बच्चे ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मेडिकल कॉलेज ने प्रसूता को लौटा दिया था - फोटो : amar ujala
रास्ते से गुजर रही 112 पुलिस टीम ने प्रसूता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव कोठीपुरवा निवासी पप्पू की पत्नी आरती देवी (26) को शनिवार शाम करीब पांच बजे प्रसव पीड़ा होने लगी। पप्पू बाइक से लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
रास्ते में बाइक पर हुआ प्रसव - फोटो : amar ujala
जल्दबाजी में वह ब्लड जांच और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट घर पर भूल गए। मेडिकल काॅलेज में रिपोर्ट न होने पर डॉक्टरों और नर्सों ने आरती को भर्ती करने से मना कर दिया। जांच रिपोर्ट लाने के बाद ही भर्ती करने की बात कही।

 

4 of 5
एंबुलेंस से पुलिस प्रसूता को लेकर आई - फोटो : amar ujala
इसके बाद पप्पू पत्नी को लेकर बाइक से जांच रिपोर्ट लेने घर जाने लगे। इसी दौरान तहसील के पास घासी बाबा के सामने आरती ने फुटपाथ पर बच्चे को जन्म दे दिया। इलाज ने मिलने से करीब पांच मिनट बाद ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क पर बेहोश पड़ी थी प्रसूता - फोटो : amar ujala
मौके से गुजर रही 112 पुलिस टीम ने आरती को सड़क पर तड़पते हुए देखा तो मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जांच के बाद लापरवाह डॉक्टरों और नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें