फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज को पांच करोड़ मिले, सुविधाओं का होगा विस्तार

Fri, 27 Mar 2026 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संबद्ध चिकित्सालय को उत्तर प्रदेश शासन से पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। यह धनराशि अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से लैस करने के लिए प्रदान की गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर शासन गंभीर है। अस्पताल में कई सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए प्रस्ताव भेजे गए थे। इस पर शासन से स्वीकृति मिली है। स्वीकृत कार्यों में अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है, जिससे मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पूरे परिसर में अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुधार किए जाएंगे।
बताया की अस्पताल परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का सुदृढ़ीकरण और उस पर कन्सरटीना फेंसिंग (कांटेदार तार) लगाई जाएगी। इससे बाहरी हस्तक्षेप रुकेगा और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मरीजों के परिजनों की सुविधा के लिए परिसर में पार्किंग शेड का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे धूप और बारिश में वाहनों को सुरक्षित खड़ा किया जा सकेगा। इसके साथ ही कैंपस में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया जाएगा, जिससे जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा। एक नई सीवर लाइन का जाल बिछाया जाएगा, जिससे अस्पताल में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा और स्वच्छता का स्तर बेहतर होगा।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा, हमारा प्राथमिक लक्ष्य अकबरपुर स्थित चिकित्सालय को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने बताया कि यह स्वीकृति कानपुर देहात की जनता को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें