फूल बाग स्थित ओईएफ ग्राउंड पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी विनय अवस्थी को सम्मा
- फोटो : संगठन
कानपुर। फूलबाग स्थित ओईएफ ग्राउंड पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ी को मंगलवार को सम्मानित किया गया। इसमें एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता आयुध निर्माणी कानपुर के विनय अवस्थी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बंगलुरू में हुई स्क्वैश प्रतियोगिता में नवनीत शुक्ला ने कांस्य पदक जीता था।
इस सफलता पर कानपुर आयकर विभाग के क्रीड़ा सचिव एसके वर्मा, अनुराग बाजपेई, अमित शर्मा, कपिल फौजदार ने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। यहां पर विजय शंकर सिंह, अमर सिंह, नरेश कुमार, अजय सिंह, मुकेश साहू, यशवंत श्रीवास्तव, सदानंद यादव, मोहम्मद यूनुस आदि रहे। (संवाद)