फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एमएड, बीएड पास भी बनना चाहतीं बस संविदा परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बेरोजगारी का दंश झेल रहीं एमए-एमएड, बीएड और एमबीए पास युवतियां भी बस संविदा परिचालक बनना चाहती हैं। विकासनगर स्थित सिग्नेचर सिटी में 223 संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला लगा। इसमें 81 युवतियां फाइलों में अपनी डिग्रियां लेकर पहुंचीं और दस्तावेज जमा किए। अब अगले सप्ताह इनमें से चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने महिला परिचालकों की भर्ती के लिए बुधवार को रोजगार मेला लगाया गया। सुबह 11 से शाम पांच बजे तक युवतियों ने दस्तावेज जमा किए। इस पद के लिए इंटर के साथ मान्यता प्राप्त सरकारी संस्थान से सीसीसी कंप्यूटर प्रमाणपत्र, न्यूनतम आयु 18 तो अधिकतम 40 वर्ष मांगी गई थी लेकिन जो अधिकतर अभ्यर्थियों के पास स्नातक, परास्नातक, बीएड, एमएड, एलएलबी और यहां तक एमबीए की डिग्री भी थी। सभी चाहती थीं कि किसी तरह नौकरी मिल जाए। जब उनसे पूछा गया कि इतनी डिग्री के बाद भी इस पद के लिए आवेदन क्यों कर रही हैं तो बोली कि कई प्रयास के बाद भी जब रोजगार नहीं मिला तो सोचा खाली बैठने से अच्छा है जो नौकरी मिले, कर लें। कम से कम वेतन तो मिलेगा जिससे परिवार की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की अब स्क्रीनिंग की जाएगी। दो दिन की छुट्टी पड़ जाने से अब अगले सप्ताह ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

एमकाॅम, बीएड और एमएड किया है, कई विभागों में सरकारी नौकरी के लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। संविदा परिचालक भर्ती की जानकारी हुई तो नौकरी की चाह में आ गए, इंटरव्यू हो गया है।
विज्ञापन

-समरा परवीन

सरकारी नौकरी की उम्मीद
अभी अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में फॉर्मासिस्ट पद पर है। रोजगार मेला देखने आए तो किसी ने बताया कि इसमें चार साल बाद स्थायी हो सकते हैं, इसलिए अपनी डिग्रियां भी जमा करा दी हैं।
विज्ञापन

-वर्षा सचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें