फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद कार सवार नंबर प्लेट उखाड़ ले गए, अंदर का नजारा देख ग्रामीणों में आक्रोश

Wed, 19 Dec 2018 08:38 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में हिलौली-कालूखेड़ा मार्ग पर बुधवार सुबह लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार क्वालिस कार पारा गांव के पास पुलिया से टकरा गई। वाहन को निकालने में असफल रहे लोग नंबर प्लेट तोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो भारी मात्रा में मांस मिला। पुलिस ने क्वालिस को कब्जे में लिया है। मांस को जांच के लिए लैब भेजा है।
विज्ञापन


हिलौली-कालूखेड़ा मार्ग पर बुधवार सुबह एक क्वालिस पारा गांव के पास कार पुलिया से टकराकर नाले में लटक गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौरावां एसओ मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे। दरवाजे खोले गए तो भीतर बड़ी-बड़ी प्लास्टिक की थैलियों में मांस मिला। पुलिस ने दो ट्रैक्टर की मदद से क्वालिस को बाहर निकलवाकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि...

पुलिस को शक है कि मांस ले जा रहे लोगों ने यहीं किसी क्षेत्र में पशु वध कर मांस लखनऊ लेकर जा रहे थे। ग्रामीणों को गोमांश होने का शक है इससे लोगों में आक्रोश भी है। पुलिस के मुताबिक वाहन के दोनो नंबर प्लेट उखाड़े गए हैं। इससे वाहन सवार लोगों द्वारा पकड़े जाने के डर से ऐसा करने का शक है।

एसओ मनोज मिश्रा ने बताया कि फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ वाहन में अवैध रूप से भारी मात्रा में मांस का अवैध परिवहन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर मांस को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें