मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोग व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में आसीवन थानाक्षेत्र के मुजफ्फरपुर सर्रा गांव के बाहर सड़क पटरी पर चार बोरियों में मांस भरा मिला। मौके पर तराजू बाट व छुरी भी पुलिस ने बरामद की है। मांस की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि सड़क के पास बोरियों में मांस पड़ा है। जांच करने पर बोरियों में एक किलो और आधा किलो के काली पन्नी के पैकेट बने हुए थे। वहां पर एक तराजू, कुछ बाट और चाकू मिला।
आशंका है कि अज्ञात लोग मांस को बोरियों में भरकर कहीं बेचने के इरादे से जा रहे थे। ग्रामीणों की जानकारी में आने से छोड़कर भाग निकले। जिसको कब्जे में लेकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके पशु चिकित्सक को सूचना दी। पशु चिकित्सक मनोज सिंह ने मांस को जांच के लिए सैंपल, पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मांस के सैंपल को फोरेंसिक लैब मथुरा भेज दिया है।