फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: चार बोरियों में भरा मिला मांस, पुलिस ने तराजू बांट व छुरी की बरामद

Thu, 26 Dec 2019 05:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव जिले में आसीवन थानाक्षेत्र के मुजफ्फरपुर सर्रा गांव के बाहर सड़क पटरी पर चार बोरियों में मांस भरा मिला। मौके पर तराजू बाट व छुरी भी पुलिस ने बरामद की है। मांस की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि सड़क के पास बोरियों में मांस पड़ा है। जांच करने पर बोरियों में एक किलो और आधा किलो के काली पन्नी के पैकेट बने हुए थे। वहां पर एक तराजू, कुछ बाट और चाकू मिला।

आशंका है कि अज्ञात लोग मांस को बोरियों में भरकर कहीं बेचने के इरादे से जा रहे थे। ग्रामीणों की जानकारी में आने से छोड़कर भाग निकले। जिसको कब्जे में लेकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके पशु चिकित्सक को सूचना दी। पशु चिकित्सक मनोज सिंह ने मांस को जांच के लिए सैंपल, पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मांस के सैंपल को  फोरेंसिक लैब मथुरा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें