फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS Student Death: नशे में तीसरी मंजिल से गिरकर हुई थी साहिल की मौत, जानें क्या है फोरेंसिक टीम का दावा

Sat, 09 Dec 2023 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर तमाम चोटें और पसलियों के टूटने की बात सामने आई थी। सवाल उठा कि अगर धारदार हथियार से हत्या की गई, तो पसलियां कैसे टूट सकती हैं। अमूमन हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला मौके से भाग जाता है, जबकि घटना में न तो कोई बाहर गया और न ही अंदर आया।
विज्ञापन
Kanpur MBBS Student Death Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल सारस्वत (24) की मौत के मामले में जांच कर रही फोरेंसिक टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट विवेचक और पुलिस अफसरों को सौंप दी है। फोरेंसिक की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि छात्र की मौत नशे की हालत में तीसरी मंजिल से गिरकर हुई है।

विज्ञापन

अब प्रकरण में विवेचक फैसला लेकर दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई करेंगे। 27 नवंबर को कॉलेज के बेसमेंट में साहिल का शव मिला था। परिजन इसे हत्या मान रहे थे। पुलिस ने भी प्राथमिक जांच में हत्या की बात कही थी। हालांकि बाद में साक्ष्य मिलने पर हादसे की बात भी कही थी।

Trending Videos

घटना में न तो कोई बाहर गया और न ही अंदर आया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर तमाम चोटें और पसलियों के टूटने की बात सामने आई थी। सवाल उठा कि अगर धारदार हथियार से हत्या की गई, तो पसलियां कैसे टूट सकती हैं। अमूमन हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला मौके से भाग जाता है, जबकि घटना में न तो कोई बाहर गया और न ही अंदर आया।

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस के मददगार रहे
छात्रों से बात करने के दौरान भी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई, जिससे हॉस्टल के अंदर के किसी छात्र पर शक किया जा सके। पुलिस के हाथ लगे हॉस्टल के अंदर के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी पुलिस के मददगार रहे। फॉरेंसिक टीम की जांच और रिपोर्ट ने इस मामले को सही राह दिखा दी और मामला हादसे की ओर बढ़ गया है।
विज्ञापन

इन 10 बिंदुओं के आधार पर फॉरेंसिक की रिपोर्ट मान रही हादसा

1. घटना से पहले साहिल का तीसरी मंजिल पर घूमते दिखना।
2. साहिल के शरीर पर खरोंच और नीला निशान मिलना।
3. सिर से लेकर पूरे शरीर में ज्यादातर चोटों का बाएं तरफ होना।
4. शरीर के सभी अंदरूनी अंगों से खून का बहना।
5. बाएं तरफ की पसलियों का टूटकर फेफड़ों में घुसना।
6. सीढि़यों पर साहिल का खून, बाल व खाल का अंश मिलना।
7. हॉस्टल में दूसरे खंड पर रेलिंग की तरफ बंधी रस्सी का टूटा मिलना।
8. पांच सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में किसी बाहरी का न दिखना।
9. साहिल के मोबाइल की चैट, कॉल डिटेल में कुछ न मिलना।
10. साहिल के खून में एल्कोहल का मिलना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें