फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में मायावती: सपा के गढ़ में बसपा प्रमुख ने भरी हुंकार, बोलीं- बहकावे में न आए जनता

Sat, 12 Feb 2022 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

मायावती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां और कार्यशैली जातिवादी, पूंजीवादी है। कांग्रेस को घेरते हुए मायावती ने कहा कि वह दलितों और अन्य अनुसूचित जातियों को रिझाने के लिए हमेशा ड्रामा रचती है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के गढ़ बिधूना विधानसभा के भदौरा मैदान में चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए बसपा सुप्रीमों ने जनसभा को संबोधित किया। बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और सपा सरकार का चिट्ठा जनता के सामने रखते हुए वोट की अपील की।

विज्ञापन




मायावती ने कहा कि बपसा का टारगेट विधानसभा चुनाव में अपने दम पर सरकार बनाने का है। उन्होंने कहा कि लोग बसपा के अलावा किसी अन्य पार्टी को वोट ना दें। क्योंकि बसपा बोलने में कम और करने में ज्यादा विश्वास रखती है।
विज्ञापन


मायावती ने चुनाव ओपिनियन पोल्स को लेकर कहा कि ओपिनियन पोल्स गलत हैं, असल में हकीकत कुछ और है। कहा कि हमारी पार्टी यूपी चुनाव में लगभग सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है, जिससे वो एक बार फिर से 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बना सके क्योंकि इसके बाद ही बीजेपी की जाति आधारित राजनीति, तानाशाही से छुटकारा मिल सकता है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां और कार्यशैली जातिवादी, पूंजीवादी है। कांग्रेस को घेरते हुए मायावती ने कहा कि वह दलितों और अन्य अनुसूचित जातियों को रिझाने के लिए हमेशा ड्रामा रचती है।

Koo App

Live from Auraiya

View attached media content

- Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 12 Feb 2022

विज्ञापन


वहीं सपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राज में गुंडाराज था क्योंकि उसके शासन में दंगों को हवा दी गई थी। उन्होंने दलितों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपा ने एक बार दलितों के आरक्षण वाला बिल ही फाड़ दिया था। सपा ने महापुरुषों को तवज्जों नहीं दी। बसपा की सरकार बनी तो युवाओं को रोजगार, पुरानी पेंशन, किसानों को बड़ी राहत के साथ क्षेत्रीय मुद्दें दूर किए जाएगें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें