यूपी के हरदोई जिले में अनुसूचित जाति के युवक मोनू (22) पुत्र मिथलेश की मौत के मामले में बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया है। उन्होंने प्रेम प्रसंग में जाति के नाम पर युवक को जिंदा जलाने की निंदा की है।
बताते चलें कि हरदोई कोतवाली क्षेत्र के भदैचा में युवक को शनिवार रात पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया गया था। रविवार शाम युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में संबंधित थाने की पुलिस तीन हत्यारोपियों को जेल भेजा चुकी है।
मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि यह मामला अति-क्रूर व अति निन्दनीय है। सरकार इसके दोषियों को तुरन्त सख्त सजा दिलाये ताकि प्रदेश में आगे ऐसी कोई पुनरावृति ना हो सके।