फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने पीएम मोदी की कार्यशैली और नीतियों पर उठाई उंगली

Tue, 07 Feb 2017 12:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मायावती ने कहा पीएम मोदी की नीतियां गलत
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने फर्रुखाबाद में रैली के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति और कार्यशैली गलत है। जनता के हित में कल्याण के लिए प्रलोभन भरे वादे किए थे। जो बेकार हो चुके हैं। लोक सभा चुनाव में झूठे वादे किए।  
विज्ञापन


केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने पर 100 दिनों के अंदर विदेशों से कालाधन देश में वापस लाकर प्रत्येक गरीब परिवार के हर सदस्य को 15-20 लाख रुपये दिये जाने की बात कही गई थी जो बिल्कुल झूठी साबित हुई। बसपा का अपना दलित वोट प्रदेश में पूरी तरह से एक जुट है और भाजपा को हराने के लिए सक्रिय है। अल्पसंख्यक समाज का वोट मिल जाने से बीजेपी को नुकसान पहुंचेगा। बीजेपी प्रदेश की सत्ता में किसी भी सूरत में नहीं आ सकती है। 

फर्रुखाबाद के रामलीला मैदान में मायावती ने रैली को संबोधित करते हुए कहा किनोटबंदी का फैसला राजनीतिक है। इससे जनता परेशान है। अभी तक काला धन कितना आया, इसे घोषित नहीं किया गया है। तीन तलाक के मामले में दखल देना गलत है।
विज्ञापन


सपा सरकार में अधिकारियों का थोक में तबादला किया जाता है। जिससे व्यवस्थाएं सुधरती नहीं हैं। सपा और बीजेपी के खिलाफ जनता में नाराजगी है। दोनों को समर्थन देकर वोट न बर्बाद करें। 'यूपी में क्राइम बढ़ रहा है। केंद्र सरकार दलित विरोधी काम कर रही है। सपा सरकार में जंगलराज, भ्रष्टाचार व्याप्त है।  

कांग्रस ने अल्पसंख्यक विरोधी सपा से गठबंधन किया है। प्रदेश में नये स्मारक, संग्रहालय, मूर्तिस्थापित नहीं की जाएगी। ये कार्य पिछली रही सरकारों में पूरे किए जा चुके हैं। पुलिस समेत अन्य विभागों में हुई भर्तियों की जांच कराएंगे। किसानों को एक लाख का कर्ज माफ कर व्यापारियों के लिए आयोग बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें