फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती के जन्मदिन समारोह में मोदी, सपा पर निशाना

Fri, 16 Jan 2015 03:39 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर रणवीर कश्यप ने कहा कि इस समय प्रदेश में गुंडाराज कायम है। बहू और बेटियों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। अपराध का ग्राफ एकदम से बढ़ गया है। बसपा के शासन में अपराधी या तो प्रदेश छोड़ जाते थे या फिर जेल में होते थे। समारोह में मंडल कोआर्डिनेटर प्रभांश कुरील, जितेंद्र बौद्ध, पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर, सरोज कुरील, आरपी कुशवाहा, निर्मल तिवारी, रजनीश तिवारी, अरविंद विश्वकर्मा, दिलीप वर्मा, सरोज कुरील, सुहेल अंसारी, हरी कुशावाहा, एके पांडेय, राधेश्याम भारती, संतलाल चिंतक, बाबू भाई, राजू कुरील, हसनैन मोहानी, सुरेश चौधरी, नीरज मिश्र, अभिषेक तिवारी, राजकुमार जाटव, धर्मेंद्र सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन आरके भास्कर ने किया। वहीं छबीलेपुरवा मोतीनगर जाजमऊ में मायावती के जन्म दिन पर केक काटा गया। इसके बाद 59 गरीबों को रजाई बांटी गईं। इस दौरान मो. आरिफ खान, हाजी गुड्डू, सोनू इरशाद, शकील, गयासुद्दीन, रईस अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें