फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनजी के जन्मदिन पर फूंका चुनावी बिगुल

Sat, 16 Jan 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर पार्टी ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। शुक्रवार को फूलबाग में पार्टी आयोजित की गई। पदाधिकारियों ने मंच से कहा कि दलितों का सम्मान तभी लौटेगा जब प्रदेश में बहनजी की सरकार होगी।
विज्ञापन


पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि सपा सरकार दंगा कराने वाली सरकार है। मायावती के शासनकाल में कभी भी प्रदेश में दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बसपा दलितों को अधिकार दिलाने वाली पार्टी है।

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दृढ़ इच्छा शक्ति वाली महिला हैं। पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्र ने कहा कि एक बार फिर गरीबों की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। पार्टी के अंदर मतभेद भले हों, लेकिन पार्टी के रूप में हमें संगठित रहना है। सपा का काम लोगों की जमीन छीनना है, जबकि बसपा का लोकतंत्र को बचाए रखना।
विज्ञापन


कार्यक्रम के शुरुआत में मायावती के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक  काटा गया। इस अवसर पर देवीदत्त मिश्र, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण भाष्कर, कमलेश दिवाकर, देवी प्रसाद कुरील, मनीष तिवारी, संतोष दद्दा, उमा तिवारी, अभिषेक तिवारी, कामरान, हरविंदर सिंह भाटिया, आरके दिवाकर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें