फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में मचे घमासान पर उमा का तीखा प्रहार, बातों-बातों में कह दी ये बड़ी बात

Sun, 14 May 2017 08:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उमा भारती (फाइल फोटो)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बसपा में मचे घमासान पर तीखा प्रहार करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बातों ही बातों में बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर कहा 'वे दलित राजनीति की सबसे बड़ी शोषक महिला हैं। उनका हर प्रकरण भ्रष्टाचार से जुड़ा रहता है।'
विज्ञापन


उमा ने सपा को भी नहीं बख्शा। सपा को घेरते हुए उमा भारती ने अखिलेश यादव पर जमकर भड़ास निकाली। हालांकि उमा का रवैया मुलायम सिंह यादव के प्रति मुलायम रहा। पिछली सपा सरकार को विकास में रोड़ा बताने वाली उमा भारती ने कहा कि अब केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है। अब अगर विकास नहीं हुआ तो जिम्मेदारी मुझे लेनी पड़ेगी। अभी दो साल हैं, जिसमें विकास के सभी वादे पूरे करूंगी।
विज्ञापन
जैन समाज के यति सम्मेलन में शामिल होने अपने संसदीय क्षेत्र झांसी आईं केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बसपा से निकाले गए नसीमुद्दीन द्वारा मायावती पर लगाए गए आरोपों पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, जगजीवन राम, काशीराम समेत अनेक नेताओं ने दलित समाज के उद्धार के लिए अनेक काम किए लेकिन, मायावती दलितों के लिए शोषक की भूमिका ही निभाती रहीं। सपा को भी इसी तराजू पर रखते हुए उमा भारती ने कहा कि दोनों दलों में विकास की अवधारणा नहीं है। वे वोट समीकरण से चुनाव जीतने का घमंड रखते हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर नरमी दिखाते हुए उमा भारती ने कहा कि मुलायम सिंह के प्रति लोगों में विश्वास की ज्योति जग रही है लेकिन, अखिलेश यादव ने इसे बुझा दिया।
विज्ञापन
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें