फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के आवारा जानवरों को हमारी चुनावी जनसभाओं में छोड़ा जा रहा है: मायावती

Fri, 26 Apr 2019 03:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
मायावती की उरई में रैली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूपी के उरई में शुक्रवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर हमला बोला। मायावती ने कहा बीजेपी के आवारा जानवरों को हमारी चुनावी जनसभाओं में छोड़ा जा रहा है। कल कन्नौज में हमारी जनसभा थी। वहां हमसे पहले ही भाजपा के आवारा जानवर पहुंच गए। 
विज्ञापन


मायावती ने कहा लगता है भाजपा ने शरारत के तहत हमारी जनसभा में आवारा जानवरों को भेजा था। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि गंगा मैया मोदी से रूठी हैं। इस बार पूजा पाठ काम न आएगा। कांग्रेस और भाजपा दोनो को सत्ता से बाहर करके जनता बसपा को फिर से सत्ता में लाएगी। 





 

 
विज्ञापन

अखिलेश मायावती के हेलीपैड पर पहुंचा सांड
आपको बताते चलें कि गुरुवार को कन्नाैज के तिर्वा में डीएन कालेज रैली स्थल पर को अखिलेश और मायावती के हेलीकाप्टर के आने से कुछ देर पहले दोपहर करीब डेढ़ बजे एक सांड़ बैरीकेडिंग तोड़कर हेलीपैड स्थल पर घुस आया। पुलिसकर्मियों ने भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया।

कुछ देर बाद करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी सांड़ को भगाने में लग गए। इसी दौरान सांड़ ने इन सभी पुलिस कर्मियों को दौड़ा लिया। सांड़ ने एक के बाद एक करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को पटक दिया। एक सफाईकर्मी को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया।

इसके बाद दमकल की गाड़ी को लगाया गया। वह भी सांड़ को नहीं भगा सकी तो एंबुलेंस और सीओ की गाड़ी को लगा दिया गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल ने पानी की बौछार कर सांड़ को खदेड़ने की योजना बनाई, तभी वह बाहर निकल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें