फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूट गई सांसों की डोर: कमरे में सो रहा था मयंक, सीने में दर्द उठा, चली गई इंटर के छात्र की जान

Mon, 03 Aug 2026 07:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम भड़ारी निवासी शैलेंद्र की पत्नी की मौत के बाद उनका पुत्र मयंक पटेल (17) और पुत्री शिवानी बचपन से ही अपने नाना ग्राम बरदौली निवासी कैलाश पटेल के घर रह रहे थे। मयंक इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। रविवार शाम अचानक सीने में तेज दर्द उठने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रविवार शाम मयंक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसकी जानकारी उसने तुरंत अपने नाना को दी। नाना उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें