फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के फैसले से माया-मुलायम के चेहरों का उड़ा नूर

Sun, 13 Nov 2016 10:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक फैसले से मुलायम सिंह यादव और मायावती के चेहरे का नूर उड़ गया है। पांच सौ और हजार के नोट बंद होने से सिर्फ वही लोग परेशान हैं, जिनके पास भारी तादाद में काला धन है। फैसले की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि इससे आतंकवादी भी निर्धन हो गए है। पांच दिन के भीतर ही लोगों को बैंकों में लाइन लगाने की दिक्कतों से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन


कस्बे के डीएन इंटर कालेज मैदान में आयोजित परिवर्तन रैली में अमित शाह ने सपा सरकार पर प्रहार किया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के विकास के लिए ढाई साल के दौरान ढाई लाख करोड़ रुपये का बजट दिया है। इसके बावजूद यूपी बदहाल है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारें रहेंगी तब तक यूपी का भला होने वाला नहीं है। यह समय परिवर्तन का है। सपा सरकार में भाजपा के करीब एक लाख कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। लाखों गरीबों की जमीन पर सपा के गुंडों ने कब्जे किए हैं। 2017 में भाजपा की सरकार बनते ही सपा के गुंडे यूपी छोड़कर भाग जाएंगे। सपा-बसपा को कुआं और खाई बताते हुए कहा कि इनसे सावधान रहना है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का मूल उद्देश्य व्यवस्था परिवर्तन का है।

अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि पिछले दो कार्यकाल में कांग्रेस सरकार में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। राहुल गांधी को इन घोटालों की चिंता नहीं है। वे सिर्फ बैंकों से चार हजार की धनराशि निकालने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं को भी गिनाया। कहा कि यूपी में किसानों को फसल बीमा योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा। केंद्र सरकार द्वारा दिया गया बजट चाचा-भतीजे की लड़ाई में ही उलझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें