फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 मई 2016 के पर्चे पर मरीज देख रहे डाक्टर साहब!

Tue, 19 May 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का आलम इस कदर हावी है कि जिला अस्पताल में बिना तारीख, दिन आदि देखे डाक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 सोमवार को ऐसी ही अकबरपुर संयुक्त जिला चिकित्सालय की खामी उजागर हुई है। जिला अस्पताल में चार मई को मरीज राजकिशोर (52) डाक्टर से इलाज कराने पहुंचे।

 जिसपर काउंटरों पर बैठे कर्मचारियों ने लापरवाही की हद पार करते हुए 18 मई 2015 की तारीख का पर्चा बनाने की बजाय 4 मई 2016 का पर्चा बना दिया।

खास बात यह रही कि राजकिशोर जिस डाक्टर साहब को पर्चा लेकर दिखाने पहुंचे। उन्होंने भी पर्चे पर बिना नजर डाले मरीज को देखकर दवाएं व जांचे लिख दी।

 मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामआसरे सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें