फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पिकनिक स्पॉट बनेगा माती ईको पार्क,सेल्फी प्वाइंट संग बढ़ेगी सुविधाएं

Fri, 12 Jun 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में ईको पार्क परिसर में सुविधाएं बढ़ाने और इसे पिकनिक स्पॉट के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। अन्य जरूरी सुंदरीकरण के साथ ही यहां पीपीपी मॉडल पर ओपन कैफे (खुले परिसर में प्राकृतिक नजारों के बीच बैठने की व्यवस्था) भी खुलेगा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के अकबरपुर में पिकनिक स्पॉट के जरिये लोगों को सैर सपाटा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत महसूस की जा रही है। बीते साल ही यहां किराये पर एक रेस्टोरेंट खोला गया है। इसके साथ ही माती तिराहे के पास डाॅल्फिन प्रतिकृति लगाकर झरना तैयार किया जा रहा है। बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं। ओपन जिम भी तैयार है। पिकनिक स्पॉट के तौर पर यह स्थल विकसित हो इसके लिए सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है।
इसी क्रम में नवयुग पालिका योजना से यहां सेल्फी प्वाइंट बनाने की तैयारी है। इसमें उड़ते बाज के पसारे हुए पंख वाला सेल्फी प्वाइंट बनाने की रुपरेखा तय की गई है। इसके साथ ही एसपी आवास के सामने खाली पड़े परिसर के सुंदरीकरण और यहां लोगों के बैठने आदि की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां सैर सपाटा करने के लिए परिवार समेत आने वाले लोगों को लजीज व्यंजन खाने को मिले और लोग घूमने के साथ चाय कॉफी आदि का स्वाद ले सकें इसके लिए पीपीपी मॉडल पर ओपन कैफे खोलने पर सहमति बनी है। विकास कार्याें पर करीब 60 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। जिला स्तरीय समिति में भेजने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मंजूरी मिलने पर काम कराएं जाएंगे।
विज्ञापन


.........................
बयान...
ईको पार्क में सुविधाएं बढ़ेंगी तो अधिक लोग घूमने आएंगे। इससे यहां कारोबारी गतिविधि बढ़ेगी। इससे नगर निकाय की आय में इजाफा होगा। वहीं लोगों को नगर के बीच हरियाली के बीच सुकून के पल गुजारने का मौका मिलेगा। नवयुग पालिका योजना में अकबरपुर चयनित है। ईको पार्क को पिकनिक स्पॉट के तौर पर विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। उड़ते बाज के पसारे पंख की प्रतिकृति वाला सेल्फी प्वाइंट आकर्षक होगा। प्रस्ताव मंजूरी के बाद तय रूपरेखा के अनुसार काम कराए जाएंगे। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।

....................
इसलिए खास है ईको पार्क
माती इको पार्क कलक्ट्रेट परिसर के करीब है। यह परिसर हरा-भरा है। यहां बैठने के लिए शेड बने हैं। शौचालय, पेयजल आदि का इंतजाम है। पैदल चलने के लिए ट्रैक (वॉकिंग पाथ) है। यह टहलने और प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने के लिए शांत एवं आदर्श स्थान है। जिला मुख्यालय से लगा होने की वजह से यह परिसर पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें