फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माती डिपो को मिली पांच नई बसें, यात्रियों के आवागमन में होगी सुविधा

Sat, 25 Apr 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माती डिपो को परिवहन निगम से पांच नई बसों की सौगात मिली है। इन्हें मिला कर अब डिपो में 46 बसों का बेड़ा हो गया है। वहीं, दो महिला व छह पुरुष चालक मिलने से इनकी कमी दूर हो गई है और अब बसें डिपो में नहीं खड़ी होगी। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम से मिली रोडवेज बसें शुक्रवार को डिपो पहुंच गई है। हालांकि अभी इनके रूट का निर्धारण नहीं हुआ है लेकिन विभागीय अधिकारियों की माने तो इन बसों को लंबी दूरी के लिए चलाया जाएगा। वर्तमान में डिपो के बेड़े में कुल 46 बसें हो गई हैं। इन बसों को संचालित करने के लिए चालक व परिचालकों की कमी होने से समस्या हो रही थी। इस कमी को दूर करने के लिए संविदा पर दो महिला चालकों को भर्ती किया गया है।
सिटी बसों के बंद होने के बाद से उस पर कार्य कर रहे परिचालकों के सामने जीविकोपार्जन की समस्या खड़ी हो गई थी। इसे लेकर इन बसों पर तैनात परिचालकों ने निगम की बसों में परिचालक पद पर तैनाती किए जाने की अपील की थी। निदेशालय ने इनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए इन्हें माती डिपो में संविदा पर तैनात करने का निर्णय लिया है। इससे अब डिपो में परिचालकों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। जबकि बसों को चलाने के लिए 98 चालक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

.............................
वर्जन......
माती डिपो को पांच नई बसें मिली है। स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए इन बसों के लिए जल्द ही रूट तय किए जाएंगे। इसके अलावा दो महिला व छह पुरुष परिचालक भी मिले है। इनके दस्तावेजों की जांच करते हुए तैनाती दी जा रही है। इससे डिपो में परिचालकों की कमी दूर होगी और सभी बसों का समय पर संचालन हो सकेगा। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें