फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गोविंदपुरी पुराने पुल के पास चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, एहतियातन बंद कराया गया पुराना पुल

Tue, 04 Aug 2026 07:42 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंदपुरी स्थित एक चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेज होने पर एहतियातन गोविंदपुरी पुराना पुल बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
1 of 3
फर्नीचर शोरूम में भीषण आग - फोटो : amar ujala
शहर के गोविंदपुरी पुराने पुल के पास स्थित एक चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों और काले धुएं ने पूरी चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने गोविंदपुरी पुराने पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया है।
विज्ञापन

2 of 3
फर्नीचर शोरूम में भीषण आग - फोटो : amar ujala

शॉर्ट सर्किट की आशंका, देखते ही देखते जला पूरा शोरूम

फर्नीचर कारोबारी गौरव भसीन ने बताया कि आग अचानक कैसे लगी, इसके सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। शोरूम में ज्वलनशील फर्नीचर और लकड़ी का सामान अधिक होने के कारण आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी आगोश में ले लिया और चार मंजिला शोरूम लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
फर्नीचर शोरूम में भीषण आग - फोटो : amar ujala

फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की आधा दर्जन (6 से अधिक) गाड़ियां लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों और इमारतों को खाली करा लिया गया है ताकि आग को आगे फैलने से रोका जा सके और कोई जनहानि न हो।



http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें