फर्नीचर शोरूम में भीषण आग
- फोटो : amar ujala
शॉर्ट सर्किट की आशंका, देखते ही देखते जला पूरा शोरूम
फर्नीचर कारोबारी गौरव भसीन ने बताया कि आग अचानक कैसे लगी, इसके सटीक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। शोरूम में ज्वलनशील फर्नीचर और लकड़ी का सामान अधिक होने के कारण आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी आगोश में ले लिया और चार मंजिला शोरूम लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गया।