फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक भैंस की मौत, लाखों का नुकसान

Thu, 09 Apr 2026 06:47 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेला थाना क्षेत्र के गांव डभारी निवासी श्याम चंद सविता पुत्र गुरुदयाल में गुरुवार दोपहर करीब चार बजे डायल 112 पुलिस व थाना पुलिस को सूचना दी की घर के बाहर स्थित झोपडी में रखी उसकी परचून की दुकान में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया लेकिन तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी सहित दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


आग की चपेट में आने से झोपड़ी के पास बने दो अन्य छप्पर भी प्रभावित हुए। जहां पशु बंधे थे। हादसे में एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक भैंस और तीन पड़िया झुलस गईं। इसके अलावा 12 बोरी गेहूं, एक मोटरसाइकिल, एक फील्ड मार्शल इंजन, नगदी और दुकान का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया है। जो मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही घायल पशुओं का उपचार करेंगे। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें