फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 31 Oct 2026 08:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पाली थाना क्षेत्र के कछेलियापुरवा में शनिवार शाम राजमिस्त्री ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद मकान के पिछले कमरे में जाकर खुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका है कि राजमिस्त्री पत्नी के चरित्र पर शक करता था। 
विज्ञापन


कछेलियापुरवा निवासी लालपूत (55) राजमिस्त्री था। शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे उसने पत्नी जनुका (50) की हत्या चाकू से गोदकर कर दी। सबसे छोटे बेटे के घर आने पर घटना का पता चला। इसी बीच लालपूत ने भी मकान के पीछे बने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें