रूरा। थाना क्षेत्र के अंबियापुर स्टेशन के पास डीएफसीसी लाइन पार कर रहा राजमिस्त्री डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शिवली थाना क्षेत्र के निहुठा निवासी धर्मेंद्र (41) पुत्र देवीदीन बुधवार शाम चार बजे के करीब डीएफसीसी लाइन पार कर रहे थी। डाउन लाइन पर गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मालगाड़ी के चालक ने घटना की जानकारी भाऊपुर स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी।
स्टेशन मास्टर के मेमो पर पहुंचे सिठमरा चौकी प्रभारी अभिनेष कुमार ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। तभी वहां पहुंची निहुठा निवासी सरिता ने शव की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। पत्नी ने बताया कि वह मायके अलावलपुर रूरा में थी। बुधवार को पति अलावलुर आ रहे थे। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।