कानपुर। जाजमऊ के ओमपुरवा में मंगलवार तड़के नकाबपोश युवक ने सराफा कारोबारी राज वर्मा के घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी। युवक की करतूत कारोबारी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी ने एक स्कूटी में आग लगाई जिसकी चपेट में आने से बगल में खड़ी बाइक भी जलने लगी। आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने वहां खड़े अन्य वाहनों को हटाया। इसके बाद सबमर्सिबल पंप की मदद से आग पर काबू पाया। राज वर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं, घटनास्थल के पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मुंह में कपड़ा बांधकर आते हुए दिखा है। आरोप है कि इलाके के एक परिवार ने ही पुराने विवाद में आग लगाई है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।