कानपुर। बगाही निवासी महिला ने इलाके में रहने वाले एक युवक पर अभद्रता करने और विरोध करने पर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक सोमवार शाम को वह बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में इलाके में रहने वाला शीबू मिल गया। आरोप है कि वह नशे में था और जबरन हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर गला दबाया और बाल पकड़ कर घसीटते हुए पीटा और कपड़े फाड़ डाले। इससे पहले भी आरोपी छेड़खानी कर चुका है। महिला के अनुसार जब वह आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपी की मां रिहाना और बहन चांदनी ने भी उसके साथ मारपीट की। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)