जनसभा को संबोधित करते विधायक अभिजीत सिंह सांगा
- फोटो : अमर उजाला
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए वीर सपूतों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। सरकार इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। सेना को इसके निर्देश भी दिए जा चुके हैं। सभी भारतीयों को धैर्य रखने की आवश्कता है। यह बात शुक्रवार को कानपुर महानगर की बिठूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ने अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
मेरा परिवार भाजपा परिवार के अंतिम दिन बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अकबरपुर मंडल के मठपुरवा, कुइतखेड़ा, मोहम्मदपुर, नरिहा, मिलकिया सहित अन्य स्थानों पर सभा का आयोजन किया गया। विधायक ने कुइतखेड़ा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा हम पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को नहीं भूल सकते। शहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। बस धैर्य रखने की आवश्यकता है।