फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद प्रदीप की पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, बोली...घर से निकालना चाहते हैं

Mon, 25 Mar 2019 04:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज (बीच में)
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव की पत्नी नीरज ने सास, ससुर और देवर पर मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कल्याणपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि उस पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

देवर करता है शहीद की पत्नी के साथ मारपीट

2 of 5
शहीद प्रदीप की बेटी
केंद्र व राज्य सरकार और विभिन्न संगठनों से मिलने वाली आर्थिक सहायता पर अपना हक जता रहे हैं। कल्याणपुर थाने के एसएसआई सुरेश कुमार ने टीम के साथ रविवार को घर पहुंचकर पूछताछ की। नीरज दो बेटियों के साथ बारा सिरोही कल्याणपुर में रहती है। यह मकान प्रदीप ने बैंक से लोन लेकर खरीदा था।


 
विज्ञापन

ससुर और देवर ने हजम कर ली मदद की रकम

3 of 5
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज
इसके किस्तें अभी चल रही हैं। मूलरूप से कन्नौज के अजान गांव निवासी प्रदीप के पिता अमर सिंह, मां व छोटा भाई कुलदीप भी बारा सिरोही में रहते हैं। नीरज का आरोप है कि देवर अक्सर उसके साथ गालीगलौज करता है। पीटने की धमकी देता है। मकान खाली करने का दबाव डालता है।
 

4 of 5
पदभार ग्रहण करती शहीद की पत्नी नीरज
वहीं, सास व ससुर कहते हैं कि प्रदीप उनका भी बेटा था। राज्य व केंद्र सरकार के साथ ही समाजसेवी संगठनों व निजी संस्थानों से मिलने वाली आर्थिक सहायता पर उनका भी हक है। नीरज ने बताया कि 24 मार्च को बरेली से बी फार्मा एसोसिएशन से जुड़ी संस्था के लोग कन्नौज में उसे दो लाख की सहायता राशि देने आए थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज बेटी के साथ
वहां ससुर व देवर ने चेक लेने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने उसे ही देने की बात कहकर उन्हें चेक नहीं दिया। ससुर और देवर पहले ही आर्थिक मदद के रूप में मिली काफी धनराशि हजम कर चुके हैं। नीरज ने यह भी आरोप लगाया है कि तीनों उसे मानसिक रूप से परेशान करते हैं। शहीद की पत्नी के मुताबिक वह एसपी कन्नौज, एसएसपी कानपुर व एसपी पश्चिम संजीव सुमन से भी मामले की शिकायत कर चुकी हैं। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें