फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद प्रदीप यादव की पत्नी ने ससुरालवालों पर दर्ज कराई रिपोर्ट, ससुर-देवर पर कई आरोप

Wed, 27 Mar 2019 09:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहीद की पत्नी नीरज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव की पत्नी ने अपने ससुर और देवर सहित ससुरालवालों पर एफआईआर दर्ज कराई है। कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने मंगलवार रात मारपीट, बलवा और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


मूलरूप से कन्नौज के अजान गांव निवासी प्रदीप यादव 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। उनका परिवार कल्याणुर के बारासिरोही में रहता है। पत्नी नीरज यादव ने 24 मार्च को कल्याणपुर थाने पहुंचकर ससुर अमर सिंह, देवर कुलदीप सिंह, देवरानी रेखा, सास सरोजनी देवी और चचेरे जेठ राजेश यादव पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा तहरीर दी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

उस दौरान भी दोनों पक्षों में थाने में ही कहासुनी हो गई थी

आरोप था कि घर के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें ससुरालवालों ने उनसे मारपीट की और आर्थिक सहायता की रकम में भी हेरफेर किया है। पुलिस ने 25 मार्च को दोनों पक्षों को थाने बुला समझौता करवाने की कोशिश की थी, मगर उस दौरान भी दोनों पक्षों में थाने में ही कहासुनी हो गई थी।

इसके बाद नीरज ने धमकी देने और ससुर ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि पहले दोनों पक्षों को सुलह करने का समय दिया गया था लेकिन कोई राजी नहीं हुआ। पीड़िता ने दो बार तहरीर दी थी, इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जांच की जा रही है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, की जाएगी। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
                                                             संजीव सुमन, एसपी पश्चिम 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें