फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से पहुंचा विवाहिता का शव, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। रसूलाबाद निवासी एक युवती का विवाह झींझक में हुआ था। शादी के बाद ससुरालीजन उसे लेकर दिल्ली चले गए, जहां उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके पक्ष को कोरोना से बेटी की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली से महिला का शव कस्बे में पहुंचा तो चोट के निशान देख मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के शास्त्री नगर निवासी दिलशाद ने पुलिस को बताया कि बहन परवीन बानो (23) का निकाह नहिली, झींझक निवासी जावेद से 21 फरवरी 2021 को हुआ था। बहन को लेकर ससुरालीजन जमुनापार, दिल्ली चले गए।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब 5 बजे बहनोई जावेद ने बहन की कोरोना से मौत होने की जानकारी दी। इसके साथ शव गांव लाने में असमर्थता जताई। इस पर उन लोगों ने दिल्ली आने की बात कही तो बहनोई की मां ने रसूलाबाद आने की बात बताई।
शुक्रवार को दिल्ली से ससुरालीजन परवीन बानो का शव लेकर पहुंचे। यह देख पिता अफजल, मां नूरजहां, भाई नौशाद व छोटी बहन यासमीन रोने बिलखने लगीं। कुछ देर बाद गले में चोट के निशान दिखे। इस पर घर वालों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर कार्रवाई शुरू की। एसएसआई अनुज अवस्थी व सुमन दीक्षित ने बताया कि घटना दिल्ली की होने की वजह से मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें