फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति का साथ छोड़ा अब दुनिया छोड़ गई: प्रेमी के साथ गई विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 10 Aug 2026 10:27 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मां के साथ मंदिर में दीपक जलाते वक्त गायब हुई थी। अप्रैल में मोहम्मदाबाद के अलावलपुर में शादी की थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सोनम राठौर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के साथ शनिवार को भोलेपुर मंदिर दर्शन करने गई विवाहिता प्रेमी के साथ चली गई। रविवार दोपहर में प्रेमी विवाहिता को बेहोशी की हालत में लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव सरवर आलमपुर निवासी जगमोहन ने अपनी सबसे छोटी पुत्री सोनम की शादी अप्रैल में कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव अलावलपुर निवासी लक्ष्मीनारायण के साथ की थी। कुछ समय बाद ही उसकी पति से अनबन हो गई। इसके बाद वह घर आ गई। शुक्रवार को सोनम अपनी मां शीला देवी के साथ बड़ी बहन नेकपुर चौरासी निवासी गुड़िया पत्नी नीरज के घर आई। शनिवार शाम वह भोलेपुर मंदिर में दीपक जलाने गई। बताते हैं कि मां प्रसाद लेने लगी, उसी समय सोनम गायब हो गई। परिजन ने काफी खोजबीन की, मगर पता नहीं चला।

रविवार शाम के समय गांव का ही संजय कुमार जाटव उर्फ संजू, सोनम को लोहिया अस्पताल में बेहोशी की हालत में लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। देर शाम पहुंची मां शीला देवी, भाई शेर सिंह ने संजू पर हत्या का आरोप लगाया। सोनम चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन शिमला, भाई शेर सिंह, बहन गुड़िया है।

 
विज्ञापन

प्रेमी ने पति की जगह लिखाया अपना नाम
प्रेमी संजय कुमार बेहद शातिर किस्म का है। वह सोनम को लेकर आया तो अस्पताल में उसने पति के स्थान पर अपना नाम लिखाया। जब लाने वाले का नाम पूछा गया तो भाई का नाम शेर सिंह लिखवा दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें