इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बूटाहार गांव निवासी गीता (29) का परिजनों से घरेलू कार्य के चलते विवाद हो गया। सोमवार सुबह आठ बजे उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति मुकेश कुमार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया।
यहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत की सूचना मिली थी। इस पर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ओर से कोई आरोप या तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।