फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: विवाहिता की जलने से मौत, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, पति समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट

Thu, 09 Feb 2023 05:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

अजीतमल थाना क्षेत्र में तीन जनवरी को संदिग्ध हालत में विवाहिता जली थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले की अजीतमल थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में आग लगने से साफर निवासी विवाहिता की सैफई में मौत हो गई। मृतका के पिता ने दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दहेज के लिए प्रताड़ित कर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के ऐरवा कुटीर निवासी रामनिवास तिवारी पुत्र लालमन तिवारी ने अजीतमल कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उसने अपनी बेटी स्नेहा की शादी चार वर्ष पहले अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के शैलेंद्र कुमार पुत्र जय कुमार तिवारी के साथ की थी।
तीन फरवरी को उसे सूचना मिली की बेटी आग से बुरी तरह जल गई है। इस पर वह सैफई अस्पताल पहुंचे। यहां पर बेटी ने सास मुन्नी देवी, देवर जितेंद्र कुमार, पति शैलेंद्र, ननद कुमकुम, नंदोई सोनू द्वारा मिलकर तारपीन का तेल डालकर आग लगाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम चार फरवरी को बेटी की मौत हो गई। रामनिवास ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज में दो लाख रुपये व मोटर साइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति समेत पांच नामजद लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें