पीड़िता ने बताया कि आरोपी की धमकियों से डरकर वह मजबूरी में उससे बातचीत करती रही। आरोप है कि युवक लगातार वीडियो का डर दिखाकर उसका शोषण करता रहा। शादी के बाद भी आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना जारी रखा और मिलने के लिए दबाव बनाने लगा।
विवाहिता के अनुसार आरोपी ने धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह वीडियो उसके पति को भेज देगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर उसके पति को वीडियो भेज दिए, जिसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और पुलिस की शरण ली।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कमल, सीओ कालपी