फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पत्नी को दिया तीन तलाक, शादीशुदा होने की बात छिपाकर किया था निकाह, विरोध करने पर कराया गर्भपात

Sat, 24 Aug 2019 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तीन तलाक : सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कानपुर बिल्हौर के मकनपुर में युवक ने शादीशुदा होने की बात छिपाकर दूसरा निकाह कर लिया। करीब छह महीने बाद जब पहली पत्नी ने कार्रवाई की बात कही तो उसने दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे पीटा। पिटाई से गर्भपात हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी दफ्तर में शिकायत की। इस पर बिल्हौर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पीड़िता के मुताबिक पिछले साल मकनपुर निवासी एक युवक से मुलाकात के बाद प्रेम संबंध हो गए थे। इसी साल फरवरी में दोनों ने निकाह कर लिया। मकनपुर में किराये के मकान में दोनों रहने लगे।

 
विज्ञापन

इस बीच उसे पति के पहले निकाह के बारे में जानकारी हो गई।  विरोध करने पर पति ने जमकर पीटा, जिससे गर्भपात हो गया। इसके बाद से आए दिन झगड़ा हुआ करता था। 22 अगस्त को वह अपनी पहली पत्नी के साथ कमरे पर आया। तीन तलाक बोला और कमरे से निकाल दिया।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही तो युवक ने कहा कि यदि वह जेल गया तो छूटने के बाद उसकी हत्या कर देगा। एसएसपी कार्यालय में मौजूद एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार ने बताया कि बिल्हौर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। बिल्हौर एसओ से मामला मेलापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उन्होंने बिल्हौर एसओ से कहा है कि मामला गंभीर है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें