दो साल पहले युवक ने शिक्षिका के साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बना लिया। अब इसी वीडियो के आधार पर युवक शिक्षिका की जिंदगी तबाह करने पर तुला है...
डेमो
उसकी शादी तय होने पर युवक ने वीडियो लड़के के घर पहुंचा दिया। इससे उसकी शादी टूट गई। इस पर शिक्षिका के परिजनों ने जालौन जिले के कदौरा थाने में तहरीर दी है। शिक्षिका एक स्कूल में पढ़ाती थी। इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा का कहना है कि मामला काफी पुराना है। फिर भी जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। तहरीर में परिजनों ने बताया कि दो साल पहले उनकी बेटी कस्बे के एक स्कूल में पढ़ाती थी।
डेमो
19 सितंबर 2015 को एक दबंग युवक ने बच्चों को भगाकर कमरे में बेटी के साथ रेप किया था। इतना ही नहीं उसने बलात्कार का वीडियो भी बना लिया। उसी वीडियो की आड़ में आरोपी ने कई बार उससे शारीरिक संबंध भी बनाए।
डेमो
हाल में परिजनों ने लड़की का रिश्ता पुखरायां में पक्का कर दिया। इस बात की जानकारी जब आरोपी को हुई तो उसने बलात्कार का वीडियो उसकी ससुरालवालों के पास भेज दिया। इस पर ससुरालियों ने रिश्ता तोड़ दिया। घरवालों के कारण पूछने पर वही वीडियो दिखा दिया।
डेमो
इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। परिजनों का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। वह लड़की की जान भी ले सकता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के लिए परिजनों से वीडियो भी मंगाया गया है। इसके अलावा आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
-दो साल पहले स्कूल में शिक्षिका के साथ किया था रेप
-परिजनों ने थाने में तहरीर दी, आरोपी की तलाश