कानपुरः सोशल मीडिया में विक्रम कोठारी और देश के मशहूर उद्योगपति घराने अडानी समूह से रिश्तेदारी के मैसेज वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग इसे झूठ तो कुछ लोग इसे सही मान रहे हैं। अमर उजाला अपने पाठकों को इस मैसेज की हकीकत से वाकिफ करवा रहा है।
विक्रम कोठारी की बेटी नम्रता
कोठारी के उद्योग से जुड़े एक शख्स ने इस मैसेज की हकीकत पर मुहर लगाई है। उनका कहना है कि विक्रम कोठारी की बेटी नम्रता कोठारी की शादी उद्योगपति गौतम अडानी के बड़े भाई विनोद अडानी के बेटे प्रणव के साथ हुई है। प्रणव विलमर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी हैं।
प्रणव और नम्रता
वर्ष 2001 में विनोद अडानी शहर में ही बारात लेकर आए थे। शहर में होटल लैंडमार्क, बिठूर स्थित एक फार्म हाउस और ओरिएंट रिसॉर्ट में बारातियों की भव्य व्यवस्था की गई थी। उस दौर में यह शादी प्रदेश में ही नहीं, देश भर में चर्चा का विषय रही थी।
प्रणव और नम्रता
बारातियों का स्वागत इतना भव्य किया गया था कि खाने की एक प्लेट का खर्च करीब चार हजार रुपये आया था। सिर्फ खानपान में ही करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। सजावट देखकर लोगों की आंखें चौंधिया रही थीं। कई सालों तक इस शादी की चर्चा शहर में होती रही थी।
प्रणव और नम्रता
अड़ानी घराने के समधी बनने के बाद विक्रम कोठारी का कद और बढ़ गया था। इस शादी के पांच साल बाद से ही विक्रम कोठारी ने अपनी कंपनियों के नाम से लोन लेना शुरू किया। इन पर देश भर के एक दर्जन बैंकों से पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का लोन लेकर न चुकाने का आरोप है।