फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लॉकडाउन में घर से भागकर थाने पहुंचे प्रेमी युगल, एसओ ने कराई शादी

Mon, 18 May 2020 11:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
प्रेमी ने थामा हाथ, एसओ ने कराई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहते हैं कि प्यार वक्त और हालात नहीं देखता है। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में घर से भागे प्रेमी युगल ने येसा कर दिखाया। परिजनों के डर से भागकर थाने पहुचें प्रेमी युगल ने पुलिस के सामने जिन्दगी भर साथ निभाने की कसमें खाईं। एसओ ने प्रेमी युगल की शादी करा फर्ज निभाया।
विज्ञापन


प्रेमी युगल एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर जिंदगी भर के साथी बन गए। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी युवती का गांव निवासी एक युवक से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही जाति के होने पर एक साथ जिंदगी गुजरना चाहते थे।  

कुछ दिन पूर्व दोनों के रिशते की भनक लड़की के परिजनों को लग गई थी। लड़की पक्ष ऊंच नीच के कारण शादी को तैयार नहीं थे। तीन दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए थे। शनिवार देर शाम थाने पहुंचे प्रेमी युगल ने सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन


एसओ ने मामले को संज्ञान में लेकर दोनों के परिजनों को थाने बुलाया। काफी समय तक लकड़ी के परिजन सहमत नहीं हुए। आखिरकार परिजनों के सामने दोनों ने जान देने की बात कही। जिसपर एसओ ने दोनों को बालिंग होने पर लड़की को उसके प्रेमी के साथ भेजकर तत्काल शादी करने की हिदायत दी।

रविवार देर शाम अग्नि के समक्ष फेरे लेने के बाद एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी के बन्धन में बंध गए । एसओ ने बताया लॉकडाउन का पालन कर दोनों ने शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें