लापता किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर पड़ोसी गांव के लड़के ने शादी रचा ली। घरवालों को जानकारी हुई तो हंगामा मच गया। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी। इस बीच आरोपी युवक के घर वाले किशोरी लेकर पुलिस के पास पहुंच गए। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी 15 जुलाई को घर से गायब हो गई थी। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी गांव पखरौरा के एक वर्ग विशेष के युवक पर बेटी को बहलाकर ले जाने और बाद में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ते ही आरोपी युवक के परिजन व इसी वर्ग के कुछ लोग चौकी पहुंचे जहां उन्होंने किशोरी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।