फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आया अधेड़

Sat, 05 Nov 2016 12:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
अवध एक्सप्रेस से फफूंद पहुंचा अधेड़ पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गया। इससे उसका दाहिना पैर कट गया। घंटों युवक ट्रेक पर पड़ा कराहता रहा। जब वह बेहोश हो गया तब घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने जीआरपी व सिविल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अधेड़ को अस्पताल ले जाया गया। तलाशी लेने पर युवक की पहचान हुई। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह तकरीबन 5 बजे मेनपुरी निवासी रामनिवास(45) दिबियापुर में रिश्तेदारी में जाने के लिए अवध एक्प्रेस से फफूंद स्टेशन पहुंचा था।रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर सवारियां उतरने व चढ़ने लगी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। अचानक ट्रेन के चलने से उसका दाहिना पैर ट्रेन की नीचे कट गया।

जीआरपी की मदद से अधेड़ को फफूंद सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर उसे सैफई मिनी पीजीआई अस्पताल रैफर कर दिया। परिजन घटना की जानकारी मिलने पर पीजीआई के लिए निकल पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें