फतेहपुर। सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष पद की कमान पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह को सौंप दी गई। मनोनीत अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ अधिवक्ता हित की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया।
सिविल बार हाल में वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य बली निषाद की अध्यक्षता में बुधवार संसदीय बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता बलिराज उमराव के सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने के संबंध में विचार विमर्श हुआ।
अधिवक्ताओं ने बलिराज उमराव को उत्तराधिकारी चुनने का मौका दिया। अधिवक्ता बाबू सिंह ने पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह के नाम को रखा। जिस पर सहमति की मुहर लग गई। रहस बिहारी श्रीवास्तव, बचानी लाल, राज कुमार सिंह, कमल कुमार गुप्त, वीरेंद्र कुमार, सलीम अहमद भी मौजूद रहे।