फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मनोज तिवारी बोले- ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच नहीं बल्कि सेना के सम्मान में ऐतिहासिक पहल

Sun, 29 Jun 2025 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में वार्ता के दौरान दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप मैच नहीं बल्कि सेना के सम्मान में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने शुभम के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
शुभम द्विवेदी के परिवार व पत्नी से मिलते सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह सिर्फ मैच नहीं बल्कि सेना के सम्मान में ऐतिहासिक पहल है, इसीलिए इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर कप रखा गया है। यह पूरे देश के लिए एक उदाहरण है, क्योंकि खेल ही पूरे देश और समाज को जोड़ने का काम करता है। यह बातें रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच खेलने आए दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संयोग की बात है कि आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले शुभम की पत्नी और पूरे परिवार से मिलने और उन्हें सम्मानित करने का मौका मिला। ऑपरेशन सिंदूर को भूलना नहीं चाहिए। यह आतंकवादियों और देश के दुश्मनों को वर्तमान और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण पैगाम है। भारतीय सेना का शौर्य हमेशा ऊंचा रहेगा।
विज्ञापन

शुभम द्विवेदी के परिवार व पत्नी से मिलते सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
हम यहां मैच खेलने आए हैं, क्योंकि सेना के शौर्य को नमन करने के लिए सांसद रमेश अवस्थी ने यह आयोजन किया है। सेना को सलामी देने के लिए पूरे देश से सांसद, विधायक, मंत्री के अलावा इतनी बढ़ी संख्या में कानपुर के दर्शक भी आए हैं, मैं सभी को प्रणाम करता हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें