फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमाइश आपकी, गाने मनोज मुंतशिर के

Sat, 22 Jul 2017 09:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मनोज मुंतशिर
विज्ञापन
हाफ गर्लफ्रेंड का गाना मैं फिर भी तुमको चाहूंगा... आज हर युवा के दिलों की धड़कन बन चुका है। क्या आप जानते हैं कि इस गाने को किसने लिखा है, हम बताते हैं, यह गाना लिखा है गीतकार मनोज मुंतशिर ने जो रविवार 23 जुलाई को आप सब के बीच होंगे। ‘अमर उजाला’ द्वारा मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास कानपुर के रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम, सिविल लाइंस में शाम 4 बजे से आयोजित होगी। खास बात यह कि इसमें आप मनोज के लिखे 200 गानों में से कोई भी फरमाइश कीजिएगा और मनोज के बैंड द्वारा उस गाने को लाइव परफॉर्म किया जाएगा।
विज्ञापन


ये तो थी एंटरटेनमेंट की बात। अब जरा कॅरियर पर भी फोकस कर लीजिए क्योंकि मनोज की मास्टर्स क्लास में आपको बॉलीवुड में कॅरियर बनाने के टिप्स भी दिए जाएंगे। कैसे आपकी राइटिंग स्किल मजबूत हो, कैसे आप फिल्मों के लिए गाने व स्क्रिप्ट लिख सकते हैं, यह भी बताया जाएगा। मनोज आपसे सीधे मुखातिब होंगे। आप उनसे उनकी फिल्मों, उनके गानों और कॅरियर से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। इस खास कार्यक्रम के टाइटिल स्पांसर वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशनल ट्रस्ट, टीवी पार्टनर जेएमडी टीवी और रेडियो पार्टनर रेड एफएम हैं।

200 से ज्यादा गाने लिख चुके हैं मनोज
मनोज 23 जुलाई की शाम आपके शहर के खास मेहमान बनेंगे। उन्होंने 200 से ज्यादा बेहतरीन गाने लिखे हैं। फिल्म बाहुबली, पीके, रुस्तम, हेट स्टोरी, हाफ गर्लफ्रेंड, नूर, नाम शबाना, काबिल जैसी कई फिल्में हैं जिनके गाने व डायलॉग मनोज ने ही लिखे हैं। यही नहीं मनोज ने कई एलबम सांग भी लिखे हैं।
विज्ञापन


पहचान पत्र के साथ आएं
मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास में शामिल होने के लिए जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं वेे ऑडिटोरियम में प्रवेश के लिए अपने साथ पहचान पत्र लेकर आएं। पहचान पत्र में आधार कार्ड, पैन कार्ड या स्कूल, कॉलेज का पहचान पत्र मान्य होगा। प्रवेश ढाई बजे से शाम 3:30 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें